एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डैडी' को लेकर बिजी चल रहे हैं। कुछ समय पहले ही इसका पोस्टर रिलीज किया गया था और अब इसका ट्रेलर आने वाला है। अर्जुन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कल रात 9:30 बजे 'डैडी' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
ये फिल्म अरुन गावली के जीवन पर आधारित है जो गैंगस्टर होता है और बाद में एक राजनेता बन जाता है। फिल्म में फरहान अख्तर और तमिल एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश भी अहम रोल में दिखेंगे।
Ambition.Power.Mystery!Get up close into the life of Daddy #DaddyTrailer tom 9:30PM #DaddyRealStory @DaddyRealStory pic.twitter.com/kM8FybPIWA— arjun rampal (@rampalarjun) June 12, 2017
फिल्म को आशिम आहुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राजेश बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 'डैडी' 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी।