फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के इस फैसले ने तोड़ा कपिल शर्मा का दिल, सुनील की बल्ले बल्ले

Mon, 12 Jun 2017 05:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सलमान खान, कपिल शर्मा
विज्ञापन
कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर और अली असगर ने शो से विदा ले ली थी लेकिन अब दोनों जल्द ही चैनल पर दिखाई देंगे। दोनों बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक शो की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन


सलमान ने इस शो का प्रोमो शूट भी कर लिया है। इस खास शो को उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के लिए बनाया गया है। इसमें उनके साथ अली असगर, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले नजर आएंगे।

टीओआई के एक सूत्र के अनुसार, 'हमने अभी प्रोमो शूट किया है जो जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। सुनील ग्रोवर प्रोमो का हिस्सा नहीं बन पाए क्योंकि वो अपने लाइव शो के लिए ट्रैवल कर रहे हैं। इस शो का हिस्सा वो लोग बने हैं जिन्होंने हाल ही में कपिल शर्मा के शो को अलविदा किया है।' कहा जा रहा है कि ये सब सलमान की मेहरबानी के कारण हुआ है। सलमान अली असगर के काफी करीब हैं। जब उन्हें पता चला कि अली पिछले तीन महीनों से कुछ नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने उन सभी के साथ एक स्पेशल एपिसोड शूट करने का तय किया।
विज्ञापन


अब जब सलमान कपिल शर्मा शो के पुराने साथियों के साथ नजर आ रहे हैं तो क्या इसका मतलब ये निकाला जाए कि वो इस बार कपिल के शो में नहीं नजर आएंगे। देखिए शूय की कुछ तस्वीरें-
विज्ञापन

    #SalmanKhan with my fav #DrSanketBhosld & #AliAsgar today at for an show shoot !! #Tubelight Promotion A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on Jun 1, 2017 at 2:38am PDT
    #SalmanKhan with #DrSanketBhosle , #AliAsgar & #SungandhaMishra today !! #TubelightPromotion A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on Jun 1, 2017 at 4:22am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें