बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में जान्हवी जिंदगी और मौत से लड़ती नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने इस किरदार को बखूबी निभाया है। वहीं, अब भाई अर्जुन कपूर ने भी फिल्म 'मिली' में जान्हवी कपूर के काम की तारीफ की है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि उन्हें फिल्म कैसी लगी है।
इन तस्वीरों के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आप मुझे गौरवान्वित करना जारी रखेंगी जान्हवी! एक कलाकार के रूप में, एक स्टार के रूप में आपका विकास फेनोमेनल (असाधारण) है… और आप अभी शुरुआत कर रही हैं जो सच में, सच में रोमांचक है!!! आप #मिली में शानदार हैं- क्या खुशी देने वाली अदाकारी है।'
यह भी पढ़ें:- Kantara Box Office: 'केजीएफ' को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली 'कांतारा', बजट से 20 गुना ज्यादा कर डाली कमाई