अर्जुन कपूर हुए थे संक्रमित
हाल ही में परिवार के तीन और सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थो जो अब ठीक हो रहे हैं। इससे पहले जब अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उस वक्त बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
डरा रहा कोरोना
देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्यों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में ही हो रहा है। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि आठ लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।