फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म निर्देशक का उत्तराखंड को बड़ा तोहफा

Mon, 19 Aug 2013 03:53 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई बाढ़ और भूस्खलन की भीषण त्रासदी से निपटने में सरकार की मदद करने के लिए बॉलीवुड के लोग तेजी से आगे आ रहे हैं। जाने माने फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने उत्तराखंड सरकार को 11 लाख रुपयों का सहयोग किया।
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के दिन अभिनेता धर्मेंद्र के हाथों ग्यारह लाख का चेक राज्य सरकार के सहायतार्थ बनाए गए फंड में डलवाया।

सहायता राशि में फिल्म के प्रेजेंटर जयंतीलाला गाडा और प्रोड्यूसर अनुज शर्मा ने भी सहयोग किया। इन दिनों अनिल शर्मा फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सनी देओल, अमृता राव और प्रकाश राज जैसे अदाकारों के अलावा इस फिल्म में उत्तराखंड मूल की उर्वशी रौतेला भी अहम किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन


'सिंह साहब द ग्रेट' में आज के सामाजिक हालात को मनोरंजक तरीके से पेश किया जा रहा है। साल के अंत में इस फिल्म का प्रदर्शन होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें