एआर रहमान ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। म्यूजिक डायरेक्टर ने मरखम के मेयर के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, मार्खम शहर, फ्रैंक स्कारपिट्टी और कनाडा के लोगों द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए आभारी हूं।
वर्कफ्रंट
एआर रहमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस वक्त फिल्म चियान विक्रम की कोबरा में व्यस्त हैं। बता दें कि यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कोबरा के बाद, उनकी अगली परियोजना मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन है। इसके साथ ही वह अपने निर्देशन में बन रही पहली फिल्म ले मस्क पर काम कर रहे हैं।