दरअसल, बीते दिनों 'अनुपमा' सीरियल में रुपाली गांगुली का डायलॉग खूब वायरल हुआ था, वो डायलॉग कुछ इस तरह है, ‘मैं घूमू फिरूं, नाचूं, गाऊं, हंसू, खेलूं, बाहर जाऊं, अकेली जाऊं, किसी ओर के साथ जाऊं, जब जाऊं, जैसे जाऊं, जहां भी जाऊं...आपको क्या...।' अब इसी डायलॉग पर हानिया आमिर ने एक मजेदार रील बनाया है। अभिनेत्री के वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हर एक शब्द पर अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कभी चल रही हैं तो कभी मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
हानिया आमिर के इस वीडियो पर कई भारतीय यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं और इस बात पर हैरानी जताई है कि पाकिस्तान में भी 'अनुपमा' का क्रेज है। एक यूजर ने लिखा, 'ये बेस्ट है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओएमजी अनुपमा का फीवर पाकिस्तान में भी।' इसके अलावा, फैंस ने अभिनेत्री की भी तारीफ की है।
बता दें कि हानिया पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। अभिनेत्री अपनी आवाज से भी लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। इसके अलावा, हानिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख 74 हजार लोग फॉलो करते हैं। हानिया के डबस्मैश वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। उनके इन वीडियो को देखकर ही मेकर इमरान काज़मी का उनपर ध्यान गया था।