फिल्म की कहानी रोहन शंकर द्वारा लिखी गई है तो वहीं फिल्म निर्देशन सतरान रमानी करेंगे। फिल्म की शूटिंग पहले ही वाराणसी में शुरू हो चुकी है जिसकी कुछ तस्वीरें अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। अपारशक्ति खुराना ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'शरमाइए मत, खुलके बोलो।' इस वीडियो के जरिए फिल्म की कहानी बहुत ही अतरंगी मालूम पड़ती है जिसमे अपारशक्ति एक दुकान में जाकर निरोध मांगते हुए नजर आते हैं। लेकिन निरोध नाम लेने कि जगह वह कभी छतरी, कभी गुब्बारा कभी कवच तो कभी हेलमेट बोलते हैं। यह वीडियो फिल्म के एक अनूठे विषय होने की बात जाहिर करता है।
Pranutan Bahl with family
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि बीते दिनों आयुष्मान खुराना ने अपने भाई की तारीफ करते हुए कहा था, 'एक मुख्य भूमिका का अभिनेता होना और दर्शकों का मन मोह लेना और उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर लेना बहुत मुश्किल काम है। अपारशक्ति ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों में बहुत अच्छा काम किया है। और मुझे लगता है कि वह मुख्य किरदार निभाने के लायक अभिनेता है।' उल्लेखनीय है कि अपारशक्ति 'दंगल', 'स्त्री', 'लुका छुपी' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में निभाए उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
पढ़ें: 'गली बॉय' के ऑस्कर से बाहर होने पर जोया अख्तर की प्रतिक्रिया आई सामने