प्रभु देवा को देश में डांस की फील्ड में बादशाह का दर्जा 'मुकाबला' गाने से ही मिला था। इस गाने में प्रभु देवा ने ऐसा शानदार डांस किया था कि लोग उनके अंदर भारतीय माइकल जैक्शन देखने लगे थे। प्रभु देवा का वही आइकॉनिक सॉन्ग 25 साल फिर एक बार वापसी कर रहा है। इस गाने में प्रभु देवा खुद तो होंगे ही लेकिन साथ में वरुण और श्रद्धा भी उनके साथ थिरकते नजर आएंगे। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का यह गाना 21 दिसंबर को रिलीज होगा।
'मुकाबले' गाने का गाने का रीक्रिएट वर्जन गानायश नार्वेकर और परम्परा ठाकुर ने गाया है। वहीं तनिष्क बागची ने गाने का म्यूजिक और नए लिरिक्स दिए हैं। यह डांस राहुल शेट्टी और राजू सुंदरम द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इस बारे में डांस करते हुए स्ट्रीट डांसर 3डी के निर्देशक रेमो डिसूजा ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी प्रभु सर के लिए डांस सीक्वेंस सेट करने को मिलेंगे और वह भी उनके खुद के आइकॉनिक गाने 'मुकबला' पर, जिसे मैंने हमेशा एक बच्चे की तरह पसंद किया है। टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए यह एक विशेष गीत है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को गीत का यह संस्करण उतना ही पसंद आएगा, जितना उन्हें असल गाना आया था।'