फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा वजन नहीं बल्कि इस कारण अनुष्का शेट्टी ने की 'साहो' को ना

Thu, 03 Aug 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presentred by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
अनुष्का शेट्टी
विज्ञापन
प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' के लिए श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल कर दिया गया है। हालांकि पहले अनुष्का शेट्टी को रोल के लिए सटीक माना जा रहा था ले लेकिन खबरों के अनुसार बताया गया कि अनुष्का शेट्टी का वजन ज्यादा होने के कारण उनके हाथ से ये फिल्म फिसल गई। 
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म छोड़ने के कारण  उनका बढ़ा वजन नहीं बल्कि कुछ और ही है। बताया जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी काफी दिनों से प्रेशर में थीं। फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद लोगों को उनसे और प्रभास से बहुत सारी उम्मीदें हो गई हैं। 

जहां एक तरफ वो इस बात का फैसला नहीं ले पा रही थीं कि अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए उनको जो कहा गया है वो करना उनके लिए सही है या नहीं, तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने फैंस को किसी भी तरह से निराश नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के छोड़ने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


खैर अब देखना ये होगा कि प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को दर्शक कितना पसंद करते हैं। वैसे ये तो साफ है कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी को 'बाहुबली 2' में देखने बाद हर कोई इस जोड़ी को फिर से साथ में देखना चाहता है लेकिन अब ये इंतजार और ज्यादा लंबा हो गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें