फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बदले मलाइका ने लिए 15 करोड़, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Thu, 03 Aug 2017 10:41 AM IST
amarujala.com- Presentred by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान
विज्ञापन
अरबाज खान के साथ तलाक के बाद से मलाइका लगातार स्पॉटलाइट में बनी हुई हैं। अब मामला है सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने का। खैर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से कोई सेलेब्रिटी नहीं बचता लेकिन बहुत कम सेलेब्रिटी इसका जबाव देते हैं, ये किया है मलाइका अरोड़ा ने। 
विज्ञापन


हाल ही में एक फ्रीलांसर फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का फोटो पोस्ट किया। फोटो पोस्ट करते ही इस पर लाइक और कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया। ऐसे में कुछ यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने मलाइका की निजी जिन्दगी और तलाक को लेकर कमेंट कर डाला। 
    #mallaikaarorakhan is keeping us busy with such amazing outfits #bollywood #style #fashion #instastyle #celebrityfashion #instacool #photographer #mumbai #instastyle @viralbhayani
विज्ञापन
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on Aug 2, 2017 at 3:52am PDT


एक यूजर ने लिखा, 'आजकल की महिलाएं अमीर लड़को से शादी करती हैं और फिर मोटी एलीमनी के लिए तलाक ले लेती हैं। फिर एलीमनी में मिले पैसों से मौज करती हैं। अपको एलीमनी क्यों चाहिए अगर आप पैसा कमाने के लिए समर्थ हैं... मैं लोंगों की रिस्पेक्ट करता हूं जेंडर की नहीं....'। 

ये यूजर यहीं नहीं रुका इसके आगे कमेंट करते हुए इसने कहा, 'इनकी लाइफ अब सिर्फ छोटे कपड़े, जिम और सैलून में जाना, छुट्टियां मनाना ही है। क्या आपके पास वाकई कोई काम है... या सिर्फ पति के पैसे से आप ऐश कर रही हैं।' 
विज्ञापन




इस पर मलाइका ने जबाव देते हुए लिखा, 'मैं इस तरह की बातों में उलझना नहीं चाहती क्योंकि ये मेरी डिग्निटी को कम करने वाली बातें हैं।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें