फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर किया पैपराजी के साथ मजाक, विराट कोहली की छूटी हंसी; बोलीं- 'क्या शादी का फोटो...'

Sun, 22 Feb 2026 12:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma Virat Kohli At Airport: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लेकिन इस दौरान तस्वीरें खिंचवाते वक्त अनुष्का काफी अच्छे मूड में नजर आईं।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। जब वहां मौजूद पैपराजी ने इस सेलिब्रिटी कपल से तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सहमति दे दी। हालांकि, यह पल देखते ही देखते हंसी-मजाक में बदल गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पैपराजी के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
अनुष्का शर्मा भले ही कई साल से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें एयरपोर्ट, क्रिकेट मैच या सार्वजनिक जगहों पर देखकर खुश हो जाते हैं। हाल ही में, अनुष्का और उनके पति विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। रविवार सुबह दोनों कैजुअल लेकिन स्टाइलिश कपड़ों में शहर से जा रहे थे। पैपराजी ने उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश की, तो दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।



 

वायरल वीडियो
फोटोग्राफर एक के बाद एक लाइन लगाकर अनुष्का और विराट के साथ तस्वीरें लेने लगे। ऐसे में अनुष्का ने मजाक में कहा, 'ऐसा लग रहा है जैसे हम शादी की तस्वीरें ले रहे हों।' यह सुनकर विराट हंस पड़े और पैपराजी भी अनुष्का की इस बात पर खूब हंसे। अनुष्का का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

अनुष्का और विराट
विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटी वामिका (जनवरी 2021 में जन्मी) और बेटा अकाय (फरवरी 2024 में जन्मा)। यह जोड़ा अपने परिवार को प्राइवेसी में रखना पसंद करता है। हाल ही में उन्हें अलीबाग के अपने घर से और वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन

अनुष्का का करियर
फिल्मों की बात करें तो अनुष्का 'बैंड बाजा बारात', 'पीके', 'सुल्तान', 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उनकी झूलन गोस्वामी पर बनी बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' नेटफ्लिक्स के लिए बन रही थी, लेकिन अभी यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है। वजह साफ नहीं बताई गई, लेकिन फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जूही चावला ने बेटी जान्हवी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; लगाए 1000 पेड़

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें