इसमें कोई संदेह नहीं कि हीरोइनों को पर्दे पर खूबसूरत दिखाने में मेक-अप का जबर्दस्त कमाल होता है। लेकिन कुछ हीरोइनें मेक-अप से आगे जाकर भी अपनी खूबसूरती के लिए प्रयास करती हैं। इन दिनों कुछ ऐसा ही अनुष्का शर्मा के साथ हुआ लग रहा है।
शाहरुख खान के साथ दो फिल्मों में दिखी इस हीरोइन के पतले होठों ने उसे पहचान दिलाई थी, लेकिन इधर एक पत्रिका और एक नए विज्ञापन में नजर आई अनुष्का के होंठ काफी भरे-भरे देख कर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। क्या अनुष्का ने अपने होठों के लिए कोई ट्रीटमेंट लिया है?
क्या उन्होंने फिलर्स के द्वारा होठों को सुंदर आकार दिया है? इन दिनों जितनी सुंदर वह दिख रही हैं, जानकारों के अनुसार सिर्फ मेक-अप के द्वारा यह संभव नहीं है। उनके चेहरे में उनके होठों का आकार संभवतः बदला है।
अनुष्का के कैरियर पर मॉडलिंग के दिनों से नजर रखने वाले एक सूत्र का कहना है कि पिछली फिल्म ‘जब तक है जान’ में अनुष्का के होंठ काफी पतले थे और अचानक ही जब उनकी एक महिलाओं की पत्रिका में नई तस्वीरें छपीं तो होंठ भरे हुए थे।
उनके बालों का स्टाइल बदला हुआ था। चेहरे का रूप-रंग और अंदाज सिर्फ हेयरस्टाइल से नहीं बदला जा सकता है। पत्रिका के बाद पिछले दिनों क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक विज्ञापन में भी जब अनुष्का दिखीं तो उनके होंठ सबका ध्यान आकर्षित कर रहे थे। उनके व्यक्तित्व में एक नया ही निखार था।
वैसे तो यह सच है कि बॉलीवुड की कोई भी हीरोइन अपने को खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी या बोटोक्स ट्रीटमेंट की बात कभी नहीं स्वीकार करती। लेकिन सभी हीरोइनें इस दौर से गुजरती जरूर हैं।
वैसे अनुष्का ने पत्रिका द्वारा पूछे गए ट्रीटमेंट के सवाल को यह कह कर टाल दिया है कि यह बहुत ही निजी बात है और मैं इतनी सुंदर दिखती हूं कि मुझे यह सब करवाने की जरूरत नहीं है।
उधर, अनुष्का के नजदीकी सूत्रों का भी कहना है कि उन्हें यह सब ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। इन दिनों अनुष्का बहुत व्यस्त हैं। वे फिल्म ‘पीके’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में ऐसे ट्रीटमेंट लेने के लिए वक्त कहां।