फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: आलिया भट्ट के साथ फिल्म करना चाहते हैं अनुराग कश्यप! इस वजह से नहीं बन पा रही बात

Sun, 03 Sep 2023 11:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ करने के बावजूद अनुराग कश्यप यह भी मानते हैं कि वह आलिया भट्ट के साथ काम नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू तक अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी फैमिली लाइफ भी एंजॉय कर रही हैं और इसके साथ-साथ अपने करियर को भी लेकर चल रही हैं। इंडस्ट्री में तमाम निर्माता-निर्देशक आलिया की एक्टिंग का लोहा मानते हैं। इनमें अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। हाल ही में अनुराग ने आलिया की दिल खोलकर तारीफ की है।

विज्ञापन


कॉल करके करते हैं तारीफ
आलिया भट्ट के अभिनय की तारीफ करने के बावजूद अनुराग कश्यप यह भी मानते हैं कि वह आलिया भट्ट के साथ काम नहीं कर सकते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने आलिया भट्ट को देश की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मर कहा। अनुराग ने कहा कि जब भी उन्हें आलिया का काम पसंद आता है, वह हमेशा उन्हें कॉल करते हैं, लेकिन जब उन्हें उनका काम पसंद नहीं आता तो हमेशा चुप रहते हैं।
Anil Sharma: 'गदर 2' के बाद अब इन फिल्मों का सीक्वल भी बनाएंगे अनिल शर्मा, खुद किया खुलासा
विज्ञापन


बजट आ जाता है बीच में
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि वह कम बजट की फिल्में बनाते हैं, इसलिए वह आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के साथ काम नहीं कर सकते और उन्हें एफोर्ड नहीं कर सकते हैं। अनुराग ने कहा, 'मेरे हिसाब से आलिया देश की बेस्ट परफॉर्मर हैं। मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगेगा, अगर इससे मेरी फिल्म के बजट पर असर न पड़े और यह दूसरी तरफ से भी होना चाहिए'।
विज्ञापन

Shakti Kapoor: शक्ति कपूर के लिए ऋषि कपूर ने बदल दी थी अपने जन्मदिन की तारीख, खूब मशहूर हुए दोस्ती के किस्से

निर्देशक ने बताया काम करने का तरीका
इसके अलावा अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि अगर कोई अभिनेता उनके साथ काम करने से झिझकता है, तो वह तुरंत पीछे हट जाते हैं। अनुराग ने कहा, 'मैं एक से अधिक बार एक्टर्स को अप्रोच नहीं करता। अगर वे स्क्रिप्ट में कुछ एडजस्टमेंट करने को बोलते हैं, तो मैं करता हूं, लेकिन अगर झिझकते हैं तो मुझे पीछे हटने के लिए यह वजह काफी होती है।
दुखद: मशहूर तमिल कॉमेडियन आरएस शिवाजी का हुआ निधन, 66 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें