फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay 69: यशराज फिल्म्स ने की 'विजय 69' की घोषणा, अनुपम खेर निभाएंगे मुख्य भूमिका

Thu, 04 May 2023 12:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

YRF एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म विजय 69 को लेकर पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- उसकी एक मजेदार, विशेष सवारी होने वाली है! हमें यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की तीसरी परियोजना विजय 69 की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
विज्ञापन
अनुपम खेर-विजय 69 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने हाल ही में यशराज फिल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म विजय 69 को लेकर घोषणा की है। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो कि एक उम्रदराज व्यक्ति के जीवन का वर्णन करेगी। फिल्म में वह व्यक्ति 69 साल की उम्र में एक ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। इस फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय करेंगे, जो इससे पहले यशराज फिल्म्स के साथ मेरी प्यारी बिंदु के लिए भी काम कर चुके हैं। उन्होंने मीरा नायर की द नेमसेक, आमिर खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म तारे जमीन पर और दीपा मेहता की वाटर जैसी प्रशंसित फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया है।

विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर ने साझा किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर विजय 69 के संबंध में एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा है- घोषणा: 69 साल का यंग होना अच्छा है। यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की विजय 69 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सुपर उत्साहित हूं। OTT के लिए एक विचित्र स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है। आइए शो को सड़क पर रखें! जय हो। मेरा 537 वां।

अनुपम खेर - फोटो : social media
YRF एंटरटेनमेंट ने की घोषणा
इसके अलावा YRF एंटरटेनमेंट ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म विजय 69 को लेकर पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- उसकी एक मजेदार, विशेष सवारी होने वाली है! हमें यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की तीसरी परियोजना विजय 69 की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, OTT के लिए एक विचित्र स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है जो 69 साल की उम्र में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करता है।

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो की तैयारियों में जुटी यह हसीना, सीख रही हिंदी भाषा
विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : social media
मनीष शर्मा करेंगे फिल्म का निर्माण
आपको बता दें कि विजय 69 को प्रोड्यूस YRF के होमग्रोन मनीष शर्मा के जरिए किया जाएगा, जिन्होंने पहले बैंड बाजा बारात का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने बेहतरीन फिल्म दम लगा कर हईशा और सुई धागा-मेड इन इंडिया भी तैयार की थी। वह इन दिनों सलमान खान और कटरीना कैफ की यूनिवर्स स्पाई फिल्म टाइगर 3 का निर्देशन कर रहे हैं। 

Priyanka Chopra: प्रियंका को इंडस्ट्री में इस वजह से नहीं मिल रहा था काम, डिप्रेशन में चली गई थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें