फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी 'तन्वी द ग्रेट', अनुपम खेर ने 'सारांश' को लेकर कही यह बात

Tue, 23 Sep 2025 01:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tanvi The Great: अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दूसरे मौके मिलने पर अनुपम ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही अपनी फिल्म 'सारांश' को लेकर भी अहम बाते बताईं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के दोबारा रिलीज होने से उत्साहित हैं। उनका मानना है कि जिंदगी और सिनेमा में दूसरा मौका बहुत खास होता है। अनुपम ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दूसरे मौके की अहमियत बताई। उन्होंने कहा, 'मैं दूसरे मौके पर बहुत विश्वास करता हूं। जिंदगी में दूसरा मौका कभी-कभी पहले से भी बेहतर होता है।'
विज्ञापन

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और साथ ही फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' और अपनी फिल्म सारांश के बारे में खुलकर बताया। इस वीडियो के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'तन्वी द ग्रेट सिनेमाघरों में वापस आ गई है। दूसरा मौका मायने रखता है... क्योंकि ये हमें साहस, आशा और प्रेरणा को फिर से जीने का मौका देता है। #TanviTheGreat की वापसी का अनुभव करें - 26 सितंबर को सीमित सिनेमाघरों में' 

'सारांश' फिल्म का पुराना किस्सा
अनुपम ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बताया कि उनके करियर की शुरुआत में फिल्म 'सारांश' से उन्हें शूटिंग के 10 दिन पहले हटा दिया गया था और उनकी जगह संजीव कुमार को लिया गया था। अनुपम ने हिम्मत नहीं हारी और निर्देशक महेश भट्ट से बहस की। उन्होंने कहा, 'मैंने 6 महीने तक रिहर्सल की थी। मैंने उनसे कहा कि आप सच्चाई की फिल्म बना रहे हैं, फिर मुझे कैसे निकाल सकते हैं?' उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें दूसरा मौका मिला।
 

'तन्वी द ग्रेट' की दोबारा रिलीज
अनुपम ने बताया कि 'तन्वी द ग्रेट' को पहले कुछ लोगों ने नजर अंदाज किया था, लेकिन जिन्होंने देखी, उन्हें यह बहुत पसंद आई। फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर, न्यूयॉर्क में स्क्रीनिंग और भारत में राष्ट्रपति, सेना प्रमुख, दिल्ली और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को दिखाया गया। इसे खूब सराहना मिली।

नई अभिनेत्री शुभांगी दत्त की तारीफ
अनुपम ने एक अभिनय शिक्षक के तौर शुभांगी दत्त की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'शुभांगी का काम शानदार है। यह पिछले कुछ साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है।' 'तन्वी द ग्रेट' एक ऐसी कहानी है, जो सेना की शान, दादा-पोती और मां-बेटी के रिश्ते को दिखाती है। यह एक ऑटिस्टिक बेटी के सशक्तिकरण की कहानी है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, नासिर और इयान ग्लेन जैसे कलाकार हैं। इसमें ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी का संगीत और रेसुल पूकुट्टी का साउंड डिजाइन है।
 
विज्ञापन

अनुपम का अनुरोध
फिल्म 21 साल की एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी की कहानी है, जो अपनी मां और दादा के साथ रहती है। वह अपने दिवंगत पिता, भारतीय सेना के कैप्टन समर रैना से प्रेरित होकर सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगे को सलामी देने का सपना देखती है। अनुपम ने कहा कि यह फिल्म अच्छाई और भाईचारे की कहानी है। इसे दूसरा मौका मिलना चाहिए। 26 सितंबर को यह फिल्म 17 शहरों में दोबारा रिलीज हो रही है। उन्होंने दर्शकों से इसे देखने की अपील की और गारंटी दी कि यह उन्हें पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें: Masti 4 Teaser: 'मस्ती 4' का टीजर आउट, इस बार होगा विवेक-रितेश-आफताब के साथ चार गुना धमाका, जानें रिलीज डेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें