मिलाप जावेरी का पोस्ट
निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'मस्ती 4' का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हो चुका है। इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'पहले की थी मस्ती, फिर हुई ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती, अब होगी #MASTIII4। इस बार चार गुना शैतानी, 4x दोस्ती और 4x कॉमेडी धमाका। अब केवल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हो रही है।'
'मस्ती 4' के बारे में
'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मशहूर तिकड़ी वापस आ रही है। इसमें श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नोरौजी भी हैं। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज और वेवबैंड प्रोडक्शन ने मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर बनाया है। इसके निर्माता हैं ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट के साथ शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, फैंस बोले- 'जैसी मां वैसी बेटी'