बोले- 'इंडस्ट्री में पल्लवी का होना तोहफे जैसा'
अनुपम खेर ने आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पल्लवी जोशी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। उनके किरदार का नाम विद्या रैना है। पल्लवी का किरदार काफी खास है। उन्होंने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए लिखा है, 'फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के कलाकार: मैं टेलीविजन के दिनों से ही पल्लवी जोशी का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। बेशक वे टीवी की असली 'दीवा' हैं। उनकी अदाकारी प्रबावी है। सिनेमा की दुनिया में उनका आना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक तोहफे जैसा है'।
पल्लवी को कहा शुक्रिया
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'पल्लवी बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में अभिनय करती हैं, लेकिन हर बार जब वे स्क्रीन पर होती हैं, तो हम एक बात को लेकर सौ फीसदी सुनिश्चित होते हैं कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार आने वाला है। उनकी भावनाओं की सीमा असीम है। 'तन्वी द ग्रेट' में उनका किरदार प्रेम, त्याग और शक्ति का प्रतीक है। वे उन सबसे सहज अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कभी काम किया है। प्रिय पल्लवी, आपके सहयोग, गर्मजोशी और प्रतिभा के लिए धन्यवाद! आपके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है। हमारी भारतीय सेना के बारे में आपकी समझ दिल को छू लेने वाली है! जय हिंद'!
India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम, मलाइका से उर्फी तक जानिए क्या बोले फिल्मी सितारे