एक्सट्रा पैसे मांगने पर क्या बोले ईशान
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में ईशान खट्टर कहते हैं, ‘हां, मैंने बिल्कुल ऐसा किया है। मैं इस तरह के सीन्स के लिए एक्सट्रा चार्ज करता हूं (मजाकिया अंदाज में कहते दिखे ईशान)।’ ईशान ने सीरीज ‘द रॉयल्स’ में एक रॉयल फैमिली से जुड़े शख्स का रोल किया है। वेब सीरीज में वह कई बार शर्टलेस नजर आए। इन सीन्स को उनकी फीमेल फैंस ने काफी पसंद किया।
पहले भी वेब सीरीज कर चुके हैं ईशान
ईशान खट्टर फिल्मों में तो एक्टिंग करते ही हैं, वह कुछ विदेशी वेब सीरीज भी कर चुके हैं। इसमें मीरा नायर निर्देशित वेब सीरीज ‘सूटेबल ब्वॉय’ और अमेरिकन सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ शामिल है। सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ में ईशान को हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन के साथ काम करने का मौका मिला।
ईशान का करियर फ्रंट
ईशान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया। वह सौतेले भाई शाहिद कपूर की फिल्म ‘वाह, लाइफ हो तो ऐसी(2005)’ में नजर आए थे। ईशान खट्टर ने साल 2018 में हिंदी फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस रोमांटिक फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान की हीरोइन थी। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी। जल्द ही वह फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में जाएंगे।