फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanvi The Great: काजोल इंट्रोड्यूस करेंगी अनुपम खेर की 'तन्वी', कल सामने आएगा नाम और चेहरा

Sun, 27 Apr 2025 05:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की हीरोइन कौन है? उसका नाम क्या है? इस बात का अब तक खुलासा नहीं हुआ। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुपम खेर ने बताया है कि वह 28 अप्रैल 2025 को तन्वी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस से दर्शकों को मिलवाएंगे। इस काम में काजोल भी मददगार बनेंगी। 

विज्ञापन
अनुपम खेर, काजोल और 'तन्वी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher, @Kajol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि तन्वी से मिलने के लिए तैयार हो जाइए। फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को अनुपम ने ही निर्देशित किया है। इस फिल्म की हीरोइन कौन है? इस बात का अब तक किसी को पता नहीं है। सोमवार यानी 28 अप्रैल 2025 को अनुपम खेर, तन्वी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे। 

विज्ञापन


काजोल करेंगी तन्वी को इंट्रोड्यूस 
फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की नई एक्ट्रेस को दर्शकों के सामने इंट्रोड्यूस करने का काम काजोल एक इवेंट में करेंगी। अनुपम की इस फिल्म का प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में भी होगा। फिल्म की रिलीज तारीख भी जल्द ही बताई जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: कीरावनी, सोनू निगम- शान सहित ये दिग्गज देंगे 'तन्वी द ग्रेट' का संगीत, अनुपम खेर ने किया एलान 

 


23 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठे अनुपम
पिछले दिनों भी अनुपम खेर एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके बताया था कि वह लगभग 23 साल बाद दोबारा निर्देशक बने हैं। अनुपम अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मुझे 23 साल लग गए दोबारा डायरेक्टर की टीशर्ट पहनने में, पहली फिल्म 'ओम जय जगदीश' डायरेक्ट की थी, उसका निर्देशन करना अच्छा लगा था। मेरा जो सामर्थ्य था, मैंने उस हिसाब से फिल्म बनाई। हां, उस फिल्म की कहानी मेरी नहीं थी' लेकिन फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की स्टोरी मेरे दिल से निकली है।’   

ये खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: अचानक अनुपम खेर के दफ्तर पहुंचीं मां दुलारी, बेटे से मांगा इस बात का सबूत, जानिए 

अनुपम खेर का करियर फ्रंट 

विज्ञापन

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को निर्देशित करने के अलावा अनुपम अभिनय में भी सक्रिय है। वह इस साल दो फिल्म ‘इमरजेंसी’ और ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज में भी अनुपम समय-समय पर नजर आते हैं। 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें