फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaye Khanna: कभी भी पिता विनोद खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहते थे अक्षय, बोले- 'बराबरी करना मुश्किल...'

Sun, 27 Apr 2025 02:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vinod Khanna Amitabh Bachchan: फिल्म 'हिमालय पुत्र' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अक्षय खन्ना आज दर्शकों के पसंदीदा अभिनेता बन चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपने पिता विनोद खन्ना और बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। आखिर ऐसा क्यों...
 
विज्ञापन
कभी भी पिता विनोद खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहते थे अक्षय - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaye_khanna_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'छावा' में औरंगजेब के किरदार से सभी के दिलों में अपनी उम्दा अदाकारी से फिर से छाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना का कहना है कि वह कभी भी अपने पिता विनोद खन्ना के साथ काम नहीं करना चाहते थे और ना ही वह कभी अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहेंगे। जानिए क्यों...
विज्ञापन

 

क्यों पिता विनोद के साथ काम नहीं करना चाहते अक्षय खन्ना
न्यूज 18 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, अक्षय को बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में गिना जाता है। एक पुराने इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि उनके पिता विनोद खन्ना और अभिनेता अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं की स्क्रीन पर इतनी दमदार मौजूदगी होती है कि उनके साथ काम करना मुश्किल है। अक्षय ने कहा, "मेरे पिता की तरह स्क्रीन पर प्रभाव डालना आसान नहीं है। यह खूबी कुछ खास लोगों में ही होती है, और मेरे पास वह नहीं है।"
 

बायोपिक को लेकर अक्षय की राय
अक्षय ने बायोपिक फिल्मों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी वास्तविक व्यक्ति का किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि उसे बिल्कुल सटीक करना पड़ता है। अक्षय ने 2007 की फिल्म गांधी, माई फादर में महात्मा गांधी के बेटे हीरालाल गांधी का किरदार निभाया था। हाल ही में 2025 में आई फिल्म छावा में उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका निभाई, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 

यह भी पढ़ें:
Vicky Kaushal: इस बायोपिक में नजर आएंगे विक्की कौशल, निभाएंगे पूर्व भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी की भूमिका
 
विज्ञापन

अक्षय का करियर
अक्षय को आखिरी बार छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया था। अब वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर होगी। प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Viral Video: अपनी अनोखी चाल पर ट्रोल हुईं 90 के दशक की यह मशहूर एक्ट्रेस, यूजर्स बोले- पागलों की तरह क्यों…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें