फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोसला का घोसला 2: रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, मेकर्स ने किया एलान; अब इस दिन सिनेमाघरों में लौटेगा खोसला परिवार

Tue, 13 Oct 2026 10:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: 2006 में रिलीज हुई कल्ट कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' के सीक्वल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। जानिए अब कब रिलीज होगी फिल्म। 
विज्ञापन
खोसला का घोसला 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @tandavfilmsentertainment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है। जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म।  
विज्ञापन


अब कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी नई रिलीज डेट का एलान किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'सौदा पक्का! खोसला परिवार सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार है। 'खोसला का घोसला 2' 5 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर आ रही है।'
Trending Videos

पुरानी स्टारकास्ट की होगी वापसी
  • 'खोसला का घोसला 2' में पहली फिल्म के कई कलाकार एक बार फिर नजर आएंगे।
  • इनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास शामिल हैं।
  • वहीं, साल 2006 में आई पहली फिल्म का हिस्सा रहीं तारा शर्मा भी इस सीक्वल में नजर आएंगी।
विज्ञापन

जमीन के विवाद पर बनी थी पहली फिल्म
'खोसला का घोसला' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जमीन को लेकर हुए विवाद में फंस जाता है। परिवार अपनी जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष करता है।

फिल्म में कॉमेडी के साथ जमीन की धोखाधड़ी और पारिवारिक रिश्तों को दिखाया गया था। अपनी मजेदार कहानी और शानदार अभिनय के चलते इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और यह धीरे-धीरे कल्ट फिल्म बन गई। अब इसके सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें- अनीत पड्डा बर्थडे: अहान ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर खास अंदाज में किया विश; फैंस में फिर डेटिंग की चर्चा शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें