फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीत पड्डा बर्थडे: अहान ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर खास अंदाज में किया विश; फैंस में फिर डेटिंग की चर्चा शुरू

Tue, 13 Oct 2026 09:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday Wishes Aneet Padda: फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली अनीत पड्डा ने 24वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके को-स्टार अहान पांडे ने उन्हें बेहद प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
अनीत पड्डा-अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@yrf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

को-स्टार अहान पांडे ने अनीत की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए उनके लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। इसमें उन्होंने अभिनेत्री को 'ब्रह्मांड का तोहफा' बताया। जानिए पोस्ट में क्या है खास। 
विज्ञापन


अहान ने अनीत के लिए लिखा खास नोट
मंगलवार को अहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनीत की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री के कुछ प्यारे और सहज अंदाज देखने को मिले। इसके साथ ही अहान ने उनके लिए एक खास संदेश भी लिखा।

अहान ने लिखा, 'अनीत, तुम ब्रह्मांड का एक तोहफा हो और तुम जिस भी चीज को छूती हो, वह तारों की धूल की तरह चमकने लगती है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह ब्रह्मांड तुम्हारे साथ भी उतनी ही नरमी से पेश आए, जितनी नरमी तुम इसके साथ पेश आती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां।'
विज्ञापन
Trending Videos

अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अहान की पोस्ट पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
अनीत के जन्मदिन पर अहान की पोस्ट का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही अहान ने तस्वीरें और नोट शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर भी कयास लगाने शुरू कर दिए।

एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये तो बिल्कुल बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसा लग रहा है। हां, आप दोनों पक्का डेट कर रहे हो।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों बहुत प्यारे हो।' एक अन्य फैन ने इस पोस्ट को जन्मदिन की मच-अवेटेड विश बताया।

देखें अहान की पोस्ट-

'सैयारा' के बाद से जुड़ रहा है दोनों का नाम
  • अहान पांडे और अनीत पड्डा फिल्म 'सैयारा' में साथ नजर आए थे।
  • फिल्म की सफलता के बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं।
  • पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
  • हालांकि, दोनों कलाकार डेटिंग की खबरों से इनकार कर चुके हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अहान और अनीत का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी।
वहीं, अहान पांडे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली एक एक्शन-रोमांस फिल्म में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें