बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सबके चहेते स्टार अन्नू कपूर को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। अभिनेता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि अन्नू कपूर की हालत अब स्थिर है और अभिनेता अभी पहले से बेहतर हैं।