फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता की तकलीफों के बारे में सब जानती हैं कंगना, खुद अंकिता ने किया गहरी दोस्ती का खुलासा

Mon, 12 Feb 2024 12:23 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने और कंगना के रिश्ते  के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं जब बिग बाॅस कर रही थी, तो मेरी जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव आए। कभी मैं परेशान होती थी, तो कभी खुश। मेरी जिंदगी में जो भी चल रहा था, उसकी कंगना को बहुत चिंता थी। 
विज्ञापन
ankita lokhande - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में आए टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक रही हैं। उन्होंने बिग बॉस के अपने सफर में बहुत कुछ देखा है। लेकिन उनकी बाॅलिवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से दोस्ती की बात करें, तो ये बहुत पक्की है। अंकिता का कंगना के बारे में कहना है कि उनकी जिंदगी में जो भी चला, उस बारे में कंगना को चिंता थी। कंगना ने अंकिता की मां से भी इस बारे में बात की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Arshad Warsi: अरशद वारसी ने 25 साल बाद कराया अपनी शादी का पंजीकरण, वेलेंटाइन डे पर पत्नी को दिया खास तोहफा


कंगना रनौत से अच्छा रिश्ता
अंकिता को कभी नहीं लगा कि उनकी और कंगना की नजदीकियां एक दिन इतनी बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा,‘मैंने नहीं सोचा था कि हम एक-दूसरे के इतने करीब आ जाएंगे, लेकिन जब कंगना के निर्देशन में बनी ‘मणिकर्णिका’ में मैंने काम किया, तो हमारी दोस्ती काफी अच्छी हो गई। हालांकि, ऐसा बहुत खास कुछ नहीं है, लेकिन जब भी कंगना और मैं मिलते हैं, तो वह हमेशा कहती हैं कि अंकिता उनके जैसी हैं। अच्छा लगता है ऐसा सुनकर।’
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kiran Rao: किरण राव को नहीं पसंद आमिर खान की 'एक्स वाइफ' का टैग, बोलीं- मेरी अपनी पहचान है
विज्ञापन



अंकिता की मां से कंगना ने बात की
अब अंकिता की बातों से ऐसा ही लगता है कि दोनों की बीच काफी समानताएं हैं। अपने और कंगना के अच्छे रिश्ते के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं जब बिग बाॅस कर रही थी, तो मेरी जिंदगी में कई सारे उतार-चढ़ाव आए। कभी मैं परेशान होती थी, तो कभी खुश। मेरी जिंदगी में जो भी चल रहा था, उसकी कंगना को बहुत चिंता थी। उन्होंने मेरी मां से भी इस बारे में बात की थी।’ उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद कंगना ने उनसे एक घंटे तक बात की और समझाया कि अब चीजों को कैसे संभालना है।

यह भी पढ़ें: एक दूजे के रंग में रंगे नजर आएं सिद्धार्थ और कियारा!


अंकिता ने झेली कई परेशानियां
बेशक चंद दिन पहले ही अंकिता ने अपनी और पति विक्की जैन की पर्सनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन इनकी निजी जिंदगी में कई समस्याएं इन्हें झेलनी पड़ रही थीं। अंकिता और विक्की का रिश्ता खूब चर्चा में रहा। वह विक्की के साथ ही बिग बाॅस हाउस में गई थीं। शो में उनके बीच कई बार बहस हुई। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे से ब्रेक लेने की बात भी कही। यही नहीं, विक्की की मां ने भी अंकिता के खिलाफ कई बयान दिए और उन्हें अपने पति से ठीक से बात करना सीखने की सलाह भी दी डाली। इसके बाद तो अंकिता, विक्की और उनके परिवारवालों को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें