अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं, जो अक्सर अपने चाहने वालों के बीच छाई रहती हैं। अंजलि ने तेजी से मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई है। 'कच्चा बादाम' गाने पर अंजलि के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं, कंगना के शो 'लॉकअप' में आने के बाद अंजलि की पॉपुलैरिटी आसमान तक पहुंच गई। लेकिन एमएमएस कांड के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। इसी वजह से अंजलि के हर फोटो पर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हाल ही में, अंजलि अरोड़ा ने अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है, जिस पर लोग प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं। लेकिन यहां भी कुछ लोगों ने अंजलि को ट्रोल किया है।