फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जाने पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने समर्थकों से माफी मांगी, बोले- मैं आशीर्वाद...

Thu, 10 Oct 2024 11:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने समर्थकों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह सेट पर आशीर्वाद देने गए थे। वह प्रतिभागी के तौर पर शो में शामिल नहीं हुए हैं, फिर भी किसी सनातनी का दिल दुखा हो तो वह माफी चाहेंगे।
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिरुद्धाचार्य महाराज को बिग बॉस 18 के प्रीमियर एपिसोड पर देखा गया था। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। अब बिग बॉस 18 में शामिल होने को लेकर महाराज अनिरुद्धाचार्य जी ने अपने चाहने वालों से माफी मांगी है। बिग बॉस रिएलिटी शो में उनके आने से उनके समर्थकों को निराशा हुई है। इसको लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा, मेरे इस फैसले से निराशा हुई, उनसे मैं माफी मांगता हूं। 
विज्ञापन


बिग बॉस 18 में शामिल होने को लेकर कही ये बात
अनिरुद्धाचार्य महाराज को बिग बॉस 18 के प्रीमियर शो में देखा गया था। सोशल मीडिया पर इस शो में शामिल होने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य जी कहते हैं, 'यदि मेरे उस बिग बॉस में जाने से किसी सनातनी का दिल दुखा है तो ये बेटा आपका भाई, आपका दास सारे सनातनियों से क्षमाप्रार्थी है। आज जरूर क्षमा करिएगा क्योंकि मेरा उद्देश्य सनातन का प्रचार करना है'।

Deepika Padukone: प्रेग्नेंसी में दीपिका को होती थी नींद की समस्या, थकान के कारण नहीं ले पाती थीं अहम फैसले

बिग बॉस शो में पहुंचे थे अनिद्धाचार्य महाराज
अनिद्धाचार्य जी ने कहा, 'और मैं एक बार फिर  आप से कह दूं, आपसे क्षमा मागूंगा। मैं फिर कहना चाहूंगा कि मैंने कहा था कि मैं बिग बॉस में नहीं जाऊंगा, लेकिन मैं बिग बॉस में नहीं गया। बिग बॉस 18 में जाने वाले जो अतिथि रहे मैं उनमें शामिल नहीं रहा। 

Devara Sequel: 'देवरा 2 में रणवीर कपूर' और रणवीर सिंह को देखना चाहते हैं निर्देशक, जूनियर एनटीआर का कटा पत्ता?

अतिथि के रूप में शामिल हुए थे अनिरुद्धाचार्य महाराज
विज्ञापन

मैं आशीर्वाद देने केवल अतिथि के रूप में गया था। मैं ये भी साफ करना चाहता हूं कि मैंने पहले भी कहा था, मैं बिग बॉस में नहीं जाऊंगा। मैं एक प्रतिभागी के तौर पर शो में नहीं गया। मैं शो में केवल आशीर्वाद देने गया था। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें