फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: आ रहा है 'एनिमल का बाप', रणबीर कपूर की फिल्म से अनिल कपूर के किरदार का दमदार पोस्ट जारी

Thu, 21 Sep 2023 09:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' से फिल्म के मेकर्स ने अनिल कपूर का धांसू पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है।
 
विज्ञापन
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनिमल' को लेकर सिनेप्रेमियो के बीच काफी बज बना हुआ है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने अनिल कपूर का धांसू पोस्टर जारी कर फैंस के बीच फिल्म को लेकर बेचैनी बढ़ा दी है। 21 सितंबर को एनिमल से अनिल कपूर का दमदार लुक जारी किया गया है।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्टर
एनिमल के टीजर रिलीज से अपने किरदार का पोस्टर अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो घायल है और उसकी छाती और पेट के पास पट्टियां हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एनिमल का बाप...बलबीर सिंह।'' जैसे ही अभिनेता ने पोस्टर साझा किया, यह तुरंत वायरल हो गया। अनिल के लुक पर कई एक्टर्स ने कमेंट किया। सास्वत्ता चटर्जी ने लिखा, "आगे देख रहा हूं सर।" 

टी-सीरीज फिल्म्स ने एनिमल के नए पोस्टर का अनावरण किया
तीन दिन पहले, प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज फिल्म्स ने एनिमल के नए पोस्टर का अनावरण किया था, जिसमें कपूर सिगरेट पीते हुए अपना स्वैग और स्टाइल दिखा रहे हैं। फिल्म के टीजर की तारीख भी 28 सितंबर घोषित की गई है, जो तमाशा अभिनेता के 41वें जन्मदिन के अवसर पर है। पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, "वह खूबसूरत है...वह जंगली है...आप उसका गुस्सा 28 सितंबर को देखेंगे।" फिल्म से रणबीर का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई फैंस का कहना है कि वे अपने प्रिय सुपरस्टार को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में उनके रॉ और इंटेंस लुक में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म  
एनिमल में रणबीर के अलावा बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना प्रमुख भूमिकाओं में हैं। एनिमल पहले 11 अगस्त को सनी देओल की देशभक्ति ड्रामा गदर 2 और अक्षय कुमार की व्यंग्यात्मक कॉमेडी ओएमजी 2 के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसके पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। एनिमल एक दिसंबर को पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने किया बचपन के क्रश का खुलासा, रणबीर नहीं इस अभिनेता के लिए धड़कता था अभिनेत्री का दिल



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें