फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में हुआ बड़ा इजाफा, सादगी से लूटा फैंस का दिल

Sun, 10 Dec 2023 01:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बुलबुल' से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी 'एनिमल' की सफलता से काफी खुश हैं। इस फिल्म से उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'एनिमल' फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित होने जा रही। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म रिलीज के बाद हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनीं हुई है। 'एनिमल' के लीड किरदार ही नहीं बल्कि फिल्म में छोटे-छोटे किरदार में नजर आये बॉबी देओल से कर तृप्ति डिमरी भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों मीडिया में रिपोर्ट आयी थी कि 'एनिमल' फिल्म के रिलीज के बाद तृप्ति डिमरी की फैन फॉलोइंग इंस्टाग्राम पर अचानक काफी बढ़ गयी है। इतना ही नहीं वो IMDB पर भी भारतीय अभिनेत्रियों की लिस्ट में अव्वल दर्जे पर पहुंचने वाली है स्टार हो गयी हैं। 

विज्ञापन

Sara Ali Khan: ‘एनिमल’ कंट्रोवर्सी में फंसी सारा की ये हैं लापता फिल्में, अब ‘भूल भुलैया 3’ पर टिकी उम्मीदें

Trending Videos

तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति को देखने के लिए इकट्ठा हुई भीड़
'बुलबुल' फिल्म से अपनी करियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी 'एनिमल' की सफलता से काफी खुश हैं। बीते दिन वो किसी काम से टी-सीरीज की ऑफिस पहुंची थीं। जहां उन्हें देखते ही उनके चाहने वालों की लाइन लगने लगी। पैपराजी के समाने वो सफेद कुर्ते और आसमानी जीन्स में फोटो क्लिक करवाने के लिए रुकी रहीं। इसी दौरान वहां भीड़ इकट्ठी होने लगी। सबको 'एनिमल' फिल्म से लोकप्रिय हुई स्टार तृप्ति डिमरी के साथ फोटो खिंचवानी थी।
विज्ञापन

तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
एनिमल कर रही शानदार कमाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तृप्ति डिमरी के इस वीडियो में वो लगातार मुस्कुराती और अपने चाहने वालों के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आईं। एक बार भी उनके चेहरे पर झुंझलाहट या ऊब नहीं दिखाई दी। कह सकते हैं कि तृप्ति डिमरी मिल रहे इस अटेंशन से काफी खुश हैं और वो हर पल को एन्जॉय कर रही हैं।  आपको बता दें 'एनिमल' अब तक वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। इस फिल्म के रिलीज के बाद रणबीर कपूर टॉप टेन भारतीय अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनकी फिल्मो ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है।
Tripti Dimri: 'एनिमल' में तृप्ति का बोल्ड सीन देख हैरान हुए थे उनके माता-पिता, बोलीं- उन्हें उबरने में काफी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें