अनिल कपूर के इंडस्ट्री में 40 वर्ष पूरे
अनिल कपूर ने इंडस्ट्री में खुद के 40 वर्ष पूरे होने की खुशी को साझा करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लिया है। एक्टर ने अपनी पहली फिल्म 'वो सात दिन' (1983) की एक छोटी सी झलक साझा की है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। अनिल ने फिल्मों में पहला मौका देने के लिए अपने पिता सुरिंदर कपूर और भाई बोनी कपूर का आभार भी जताया है।
पिता-भाई को दिया खास धन्यवाद
अनिल कपूर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'इतने सारे लोगों ने मुझे जीवन में इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है, लेकिन मैं विशेष रूप से अपने भाई बोनी कपूर और मेरे पिता सुरिंदर कपूर को मुझ पर विश्वास करने और देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वो सात दिन में मुझे यह पहला मौका मिला। वहीं, एक न्यूकमर का वेलकम करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पद्मिनी कोल्हापुरे का भी सदैव आभारी हूं। नके स्टारडम ने मुझे उम्मीद से कहीं अधिक चमकाया। मैं आज जो कुछ भी हूं उसका श्रेय इन दिग्गजों और आप सभी से मुझे मिले प्यार और स्वीकृति को जाता है।'
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए रणवीर-आलिया ने वसूली मोटी रकम, बाकी स्टार्स ने चार्ज की इतनी फीस
अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए मांगा फैंस का समर्थन
आखिर में, अनिल ने अपने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट, 'द नाइट मैनेजर 2' और 'एनिमल' में अपने दो विशेष अवतारों का वादा करते हुए लिखा, 'इन 40 वर्षों के पूरे होने के अवसर पर, मैं द नाइट मैनेजर पार्ट 2 और एनिमल के साथ दो बहुत ही खास अवतारों में आपके पास आ रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा की तरह मुझे प्यार देंगे और मेरा समर्थन करते रहेंगे।'