फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: अनन्या पांडे-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग शुरू, जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Sat, 09 Apr 2022 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने खुद शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। जोया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है।
विज्ञापन
खो गए हम कहां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'खो गए हम कहां' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की प्रोड्यूसर जोया अख्तर ने खुद शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है। जोया ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड नजर आ रहा है। इस तस्वीर में उनकी फिल्म का नाम 'खो गए हम कहां' लिखा हुआ है। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, 'हियर वी गो।' जोया का यह इंस्टा पोस्ट इशारा कर रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस के साथ सेलिब्रिटीज के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जोया के पोस्ट पर कटरीना कैफ ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर हार्ट और फायर का इमोजी बनाया है।
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी तीन दोस्तों को इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में आज की पीढ़ी की समस्या देखने को मिलेगी। फिल्म में युवाओं को सोशल मीडिया के जाल में जकड़े हुए दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्माण जोया अख्तर, रीमा कागती, फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन अर्जुन वैरान सिंह करेंगे।

 
विज्ञापन

खो गए हम कहां - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में साथ दिखे थे सिद्धांत-अनन्या
इससे पहले अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'गहराइयां' में एक साथ नजर आ चुके हैं। यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही थी। वहीं, अगर अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही पैन इंडिया की फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के अलावा वह जगन्नाथ पुरी की फिल्म 'फाइटर' में भी अहम किरदार में दिखेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें