रोने के बाद तस्वीर साझा करती हैं अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उनको रोना पसंद है। उनकी तस्वीरें बहुत खूबसूरत आती हैं, जब वह रोने के बाद फोटो क्लिक करवाती हैं। अनन्या ने कहा कि कई बार रोने के बाद वह अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं क्योंकि इससे उनकी सुंदरता और बढ़ जाती है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब अनन्या पांडे ने रोने को लेकर बात की है।
Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए करना पड़ा था ऐसा संघर्ष, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट में आया बदलाव
खुद को स्क्रीन पर देखना अजीब लगता है
अनन्या पांडे इससे पहले भी कह चुकी हैं कि अपने आप को जल्दी लोगों के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण उन्हें रोना आ जाता है। वह हमेशा ऐसा करते हैं। ऐसा हमेशा ही होता है और बेहतर होता है इसलिए मुझे लगता है कि ऐसा हमेशा करना चाहिए। अनन्या ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि मैं स्क्रीन पर खुद को देखने में बेहतर हो गई हूं, लेकिन जब मैंने शुरुआत की थी, तब भी अगर कोई अपने फोन पर मेरा वीडियो देख रहा होता था, तो मैं कमरे से बाहर भाग जाती थी'।
Rakul Preet Singh: चार दिन की शूटिंग के बाद अचानक कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर, रकुल का बड़ा खुलासा
अपनी आवाज सुनना नहीं है पसंद
उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपनी आवाज सुनना पसंद नहीं है। अनन्या पांडे यह भी कह चुकी हैं कि वह खुद को बड़े पर्दे पर देखते समय भूल जाती हैं कि वहां वे खुद हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या 'शंकरा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और आर माधवन भी दिखने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी करेंगे।