फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए करना पड़ा था ऐसा संघर्ष, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट में आया बदलाव

Mon, 14 Oct 2024 07:57 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी फिल्म उड़ता पंजाब और गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बात की है। आलिया भट्ट ने बताया कि कैसे उड़ता पंजाब की शूटिंग के दौरान वह काफी समय तक शारीरिक और मानसिक रूप से दुनिया से अलग महसूस कर रही थीं। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट अपने दमदार अभिनय और चुलबुले स्वभाव के कारण प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा इन दिनों बड़े पर्दे पर नजर आ रही है। आलिया ने सिनेमा की दुनिया में कई तरह के किरदार निभाए, जिसके लिए उन्हें प्रशंसा और नेशनल फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। एक बातचीत के दौरान आलिया ने अपनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, इस फिल्म में काम करने के लिए वह शारीरिक और मानसिक रूप से दुनिया से अलग सी हो गई थीं। 
विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
उड़ता पंजाब में काम के दौरान हुआ था दुनिया से अलगाव
आलिया भट्ट ने अपनी बातचीत के दौरान बताया कि आलिया भट्ट ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी समय तक घर से दूर सड़कों पर शूट कर रही थीं। आलिया ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं शारीरिक रूप से दुनिया से अलग हो गई थीं। साथ ही भावनात्मक तौर पर कुछ समय के लिए शांत हो गई थी, इसका कारण था कि मैं जिस तरह की फिल्म कर रही थी। 

Rakul Preet Singh: चार दिन की शूटिंग के बाद अचानक कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर, रकुल का बड़ा खुलासा

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय लीला भंसाली के साथ काम करने से आया बदलाव
आलिया भट्ट ने बताया कि संजय लीला भंसाली का कहना है कि कोई भी कलाकार उनकी निर्देशित फिल्म में काम करने के बाद पहले जैसा नहीं रहता है। आलिया ने कहा कि वह पहले जैसी नहीं रहीं। आलिया ने कहा कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म करने के बाद वह वैसी अभिनेत्री नहीं रहीं जैसी वह पहले थीं। उन्होंने इस फिल्म में काम करने की वजह से बहुत कुछ सीखा है।

Zoya Akhtar: इस फिल्म को देखकर जोया ने लिया था निर्देशन का फैसला, स्पाइडर मैन जैसी फिल्में बनाने का है मन

विज्ञापन

शरवरी वाघ और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, sharvari
फिल्म ने दिलाया नेशनल फिल्म पुरस्कार
गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म को लेकर भी आलिया भट्ट ने बात की। उन्होंने कहा गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म में अभिनय और किरदार के कारण उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में मुंज्या में काम कर चुकी शर्वरी भी प्रमुख किरदार में नजर आने वाली हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें