फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: शाहरुख खान के बड़े फैन हैं आयुष्मान खुराना, थिएटर में खड़े-खड़े देखी थी उनकी यह फिल्म

Sun, 11 Dec 2022 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की वजह से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। 
विज्ञापन
शाहरुख खान-आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'एन एक्शन हीरो' को लेकर चर्चा में हैं। आयुष्मान ने अपनी अभिनय प्रतिभा के बूते इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके फैंस की कमी नहीं है। हालांकि, आयुष्मान खुराना खुद शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। आयुष्मान अपने अब तक के करियर में लिए गए कई अहम फैसलों का श्रेय शाहरुख खान को देते हैं। इतना ही नहीं, एक बार शाहरुख खान की फिल्म देखने के लिए वह लगातार तीन घंटे थिएटर में खड़े रहे थे।

विज्ञापन


हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की वजह से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। बता दें कि शाहरुख खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन में एक कोर्स में दाखिला लिया था। हालांकि, एक्टिंग करियर की खातिर उन्होंने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था। इस बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'मैं शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन हूं। यहां तक कि मैंने उन्हीं की वजह से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। मैंने अपनी फिल्मों में कुछ सीन शाहरुख खान को समर्पित किए हैं।'
Deepika Padukone: आलिया के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, जानिए क्यों?
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना ने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने वर्ष 1997 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म 'दिल तो पागल है' को चंडीगढ़ के एक थिएटर में देखा था। इस दौरान वह पूरे तीन घंटे तक खड़े रहे थे। आयुष्मान ने कहा, 'जब 'दिल तो पागल है' रिलीज हुई, उस वक्त मैं सातवीं क्लास में था। मुझे अब तक याद है कि मैं टिकट खरीदने के लिए अपनी साइकिल से गया, लेकिन थिएटर हाउसफुल था। ऐसे में मैं पीछे खड़ा रहा और खड़े रहकर पूरी फिल्म देखी।'
विज्ञापन

Pathaan: 'पठान' से शाहरुख खान का 'किंग ऑफ कूल' लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

बता दें कि आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' 2 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्मो- 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' को लेकर बिजी हैं। पठान के पहले गाने से शाहरुख खान का लुक आज जारी हुआ है। कल यह गाना रिलीज होगा।
DJ Khaled: माइक टायसन के साथ उमराह करने पहुंचे मशहूर रैपर डीजे खालिद, काबा देख हुए भावुक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें