सदी का महानायक अब आपको स्वास्थ्य रक्षा के उपाय भी बताएगा। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की। बिग बी अब लोगों को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रति सचेत करते नजर आएंगे।
लोगों को स्वास्थ्य रक्षा के गुरों से भी अवगत कराएंगे। अमिताभ को एक शार्ट फिल्म ऑफर हुई है जिसमें डेंगू, मलेरिया के कारण और निदानों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
ये फिल्म सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले दिखाई जाएगी। ये ठीक वैसे ही दिखाई जाएगी जिस प्रकार कैंसर पर बनी शार्ट फिल्म दिखाई जाती है।
अमिताभ बच्चन को जब ये फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने झट से हां कर दी। अब फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। वैसे अमिताभ पूर्व में भी जागरुकता फैलाने वाले कई विज्ञापन और डॉक्यूमेंटरी फिल्में करते रहे हैं।
अपने ब्लॉग पर भी वह लोगों को जागरुकता भरी सीख देते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पंहुचने की पूरी उम्मीद है।