फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चों के लिए सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गीत गाएंगे अमिताभ बच्चन

Thu, 10 Aug 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- written by: सीमा शर्मा
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
70वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन देश के विशेष बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज में तैयार राष्ट्रीय गीत देश को समर्पित करेंगे। यह वीडियो के साथ ऑडियो व कैप्शन के रूप में दिखाई देगा। 
विज्ञापन


करीब 3.37 मिनट के गीत को आदेश श्रीवास्तव ने संगीत दिया है। इसे निर्देशित किया है गोविंद निहलानी ने। खास बात यह है कि दिल्ली, कोल्हापुर, मुंबई के 36 विशेष बच्चे (दिव्यांग, मूक बधिर, स्लो लर्नर, नेत्रहीन) भी शामिल हैं।

भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष लोगों को भी आम लोगों की तर्ज पर समान अधिकार देने की बात करते हैं। 

पढें- अमिताभ बच्चन ने अपनी जान खतरे में डाल बचाई थी इस हीरोइन की जान, आज है यहां की 'रानी'

मोदी की इस मांग को देखते हुए इसे यूएन इंफोरमेशन सेंटर फॉर इंडिया एंड भूटान के सहयोग से तैयार किया गया है। मुंबई के स्टूडियो में अमिताभ बच्चन ने आठ से नौ घंटे लगातार काम करके मुफ्त में रिकॉर्ड किया है। 
विज्ञापन


लंबे समय से मूक बधिरों की मांग थी कि स्वतंत्रता या गणतंत्र दिवस  पर उनके लिए भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए, लेकिन दूरदर्शन पर भाषण को ही ट्रांसलेट किया जाता है। 

यह पहला मौका होगा जब अभिताभ बच्चन स्वयं स्वतंत्रता दिवस से पहले इन विशेष लोगों को आम लोगों की तर्ज पर समान अधिकार देते हुए राष्ट्रीय गीत समर्पित करेंगे। 
विज्ञापन


पढें- गले लगाने के बहाने कान में ये क्या कह गईं रेखा, हैरान सा मुंह बनाकर खड़ी रहीं जया
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें