फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीपली लाइव' के एक्टर का कैंसर से निधन

Thu, 10 Aug 2017 12:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सीताराम पंचाल
विज्ञापन
'पीपली लाइव' में काम कर चुके अभिनेता सीताराम पांचाल का निधन हो गया है। वो लंबे समय से किडनी और फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।
विज्ञापन


उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि आज सुबह करीब 7:45 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे लीं। सीताराम पांचाल पिछले कई महीनों से बिस्तर पर थे। उन्हें करीब तीन साल पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था लेकिन बाद तक आते-आते उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं बचे थे।

फिल्ममेकर अश्विनी चौधरी ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों से उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी जिसके बाद चारों तरफ से लोग उनकी मदद को आगे आए। सीताराम हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले थे। उनके इलाज के लिए हरियाणा सरकार ने भी 5 लाख रुपये की मदद दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीताराम पंचाल ने साल 1994 में आई फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। सीताराम पंचाल ने 'पान सिंह तोमर', 'पीपली लाइव', 'जॉली एलएलबी 2', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों में काम करके बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें