फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: कलाकारों के प्रदर्शन को खराब कहने वाले लोगों पर भड़के अमिताभ बच्चन, बोले- हम डर में जीते हैं

Tue, 23 May 2023 12:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने कहा कि लोग बहुत आसानी से कलाकारों को खराब प्रदर्शन करने के लिए दोष दे देते हैं, जिस वजह से हम लगातार डर में जीते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते हैं। एक बार फिर बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए कलाकारों की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें फैंस के साथ साझा की हैं और उनके दर्द और एक तरह के डर के बारे में भी खुलासा किया है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में इस बात का खुलासा किया कि कितनी आसानी से लोग कलाकारों को दोष देते हैं, यहां तक कि कलाकार डर के विभिन्न पहलुओं के साथ संघर्ष करते हैं। बिग बी ने अपना लेटेस्ट ब्लॉग को शेयर करते हुए लिखा, "बाहरी लोगों के लिए रचनात्मकता के समुदाय पर दोष, गैर-प्रदर्शन, अनैतिक गुणों को रखना सबसे आसान काम है।''

War 2: खत्म हुआ फैंस का इंतजार, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बिग बी ने लिखा, 'अधिकांश समय किसी और द्वारा बनाया गया है, जो यह सोचते हैं कि कलाकारों के उनके मुताबिक होना चाहिए। दुख, वे धारणा पर जीते हैं। हम डर में जीते हैं। हमारा डर कल्पना तक सीमित नहीं है। यह है कई पहलू जो बहुत से लोगों के लिए अज्ञात हैं, लेकिन चर्चा में मूल्यवान समय कौन और क्यों बर्बाद करता है। इसे एक कान से सुनें और एक कान से निकाल दें। अपनी रचनाओं और कला पर ध्यान दें।'

Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' की बंपर सफलता से अदा शर्मा गदगद, बोलीं- लोगों के दिलों को छू रही यह फिल्म
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ प्रोजेक्ट-के में दिखाई देंगे, जिसकी शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए थे। वहीं, इसके अलावा वह टाइगर श्रॉफ के साथ 'सेक्शन 84' में भी दिखाई देंगे। साथ ही वह 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे।

Manoj Bajpayee: राजनीति के प्रीमियर पर कटरीना ने छुए थे मनोज के पैर,अभिनेत्री को गले लगाकर एक्टर ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें