फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपी राइट मामले में फंसी 'सरकार 3', टल सकती है रिलीज

Wed, 03 May 2017 08:33 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
अम‌िताभ्‍ा बच्‍चन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन स्टारर 'सरकार 3' कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा पर कॉपीराइट के मामले में केस दर्ज करवाया है। वहीं राम गोपाल वर्मा ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- 'सरकार 3' के लिए गणेश वंदना गाते नजर आए अमिताभ बच्चन

बता दें कि नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी के पास 1300 फिल्मों का कॉपीराइट है। कंपनी के अनुसार, 'सरकार' का दूसरा पार्ट रिलीज होने के बाद 'सरकार' फ्रेंचाइजी के सभी कॉपीराइट ले लिए ‌थे। 

कंपनी के एग्जीक्यूटिव हेड श्रेयांश हीरावत ने कहा, 'सरकार 3 के प्रोड्यूसर से हम काफी निराश हैं। हमने अक्टूबर 2016 में प्रोड्यूसर को एक नोटिस भेजा था। लेकिन उन्होंने फिल्म रिलीज के लिए हमसे अनुमति लेना जरूरी नहीं समझा। हमने एक साल पहले सरकार की फ्रेंचाइजी ले ली थी। इसलिए अब हाई कोर्ट जाने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।'
विज्ञापन


ये भ्‍ाी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा ने कहा 'सांप तो काटेगा ही',विवादित ट्वीट्स पर जानें ये 10 बातें

हीरावत ने आगे कहा, 'हमें उम्मीद है कि कोर्ट पूरी जांच करने के बाद सरकार 3 की रिलीज पर रोक लगा देगा।' बता दें कि 'सरकार 3' 12 मई को रिलीज होने वाली है। अब ये मामला मुंबई हाई कोट पहुंच गया है। 
वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर का कहना है कि नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने सिर्फ के पास सिर्फ 'सरकार' के कॉपीराइट है। जबकि ये फिल्म 'सरकार' का तीसरा पार्ट 'सरकार 3' है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें