अमिताभ बच्चन को अपने फैंस से मिलना उनसे बातें करना और उनके साथ अपनी भावनाएं साझा करना खूब पसंद है। फैंस को भी उनसे मिलने की चाहत रहती है। वह उनको एकबार देखना और उनसे मिलना चाहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा की है, जिसमें उनके घर से बाहर लोगों का सैलाब लगा हुआ है और वह सबका अभिवादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिग बी ने साझा की तस्वीर
बिग बी ने जलसा के बाहर अपने फैंस का अभिवादन करते हुए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पीछे की तरफ से नजर आ रहे हैं। अभिनेता फैंस का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने लोगों का हुजूम नजर आ रहा है, जो उनकी बस एक झलक पाने को बेताब दिख रहा है।
वर्कफ्रंट
इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'संडे बाई द गेट्स...1982 से, हर रविवार बिना असफल हुए प्यार स्नेह और मेरी भावना मेरा अभिनंदन मुझे कारण देने के लिए मेरे प्रियजनों।' बता दें कि अभिनेता को पिछले दिनों प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद वह आराम कर रहे थे। अब अभिनेता फिर से प्रोजेक्ट के की शूटिंग में बिजी हैं।