फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश ओमप्रकाश के साथ एक नयी फिल्म करेंगे अमिताभ

Sat, 20 Apr 2013 01:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश ओमप्रकाश मेहरा जल्द ही 'मिर्जा' नाम की फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह फिल्म अलग-अलग वजहों से एनाउंस होने के बाद डिब्बाबंद हो गयी थी।
विज्ञापन


राकेश ने कुछ सालों पहले घोषणा की थी कि वह अमिताभ बच्चन को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन खरीददार न मिलने के कारण यह फिल्म डिब्बाबंद हो गयी थी।
 
अब फिर से खबर है कि राकेश इस प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहे हैं। वह पहले इस फिल्म में बतौर निर्माता जुड़े थे और यह फिल्म अखिल बाली निर्देशित करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खबर है यह है कि राकेश यह फिल्म किसी और से निर्देशित करवायेंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन पिता और बेटी के किरदार में रागिनी खन्ना दिखेंगी। फिल्म की कहानी पिता बेटी के रिश्ते के इर्द गिर्द घूमती है।

'अक्स' के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, राकेश के साथ काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें