फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19: अमिताभ बच्चन ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज, तस्वीर साझा करते हुए लिखा मजेदार कैप्शन

Sun, 16 May 2021 10:37 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
महानायक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है।
अप्रैल माह में अमिताभ बच्चन ने पहली डोज लगवाई थी।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से पूरा देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है और इससे बचाव के लिए लोग कोविड-19 वैक्सीन लगवा रहे हैं। हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है और उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अब उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लेते हुए फोटो पोस्ट की है। अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं। इसके बाद  हंसने वाले इमोजी के साथ वो आगे लिखते हैं, सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।' 
 



बीते महीने यानी अप्रैल में 1 तारीख को अमिताभ बच्चन ने ट्विटर और ब्लॉग पर अपने कोरोना वैक्सीन के पहले डोज के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने ये भी बताया था कि उनके परिवार में अभिषेक बच्चन को छोड़कर सभी ने पहला डोज ले लिया है।
विज्ञापन

केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के साथ टीवी पर नजर आने वाले हैं। इस शो में हिस्सा लेने के लिए लाइन्स भी ओपन हो चुकी हैं। बीती रात अमिताभ शो का 6वां सवाल पूछ चुके हैं। इसके अलावा अमिताभ की कई फिल्में आने वाली है, जिसमें झुंड, ब्रह्मास्त्र, मेडे शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें