फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: 'बागबान' फेम एक्टर साहिल चड्ढा और उनकी पत्नी को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, हुए घायल

Sat, 15 May 2021 04:05 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साहिल चड्ढा और उनकी पत्नी सड़क हादसे में हुए घायल।
एक्टर को बॉम्बे अस्पताल में किया गया भर्ती।
'बागबान', 'सेक्शन 375' जैसी फिल्मों में साहिल चड्ढा ने किया है काम।
विज्ञापन
साहिल चड्ढा और प्रोमिला - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर साहिल चड्ढा और उनकी पत्नी प्रोमिला पिछले माह कोरोना संक्रमित हुए थे। कपल 20 दिनों से होम क्वारंटीन था और दोनों हाल ही में स्वस्थ हुए थे। लेकिन बीते दिनों 12 मई को साहिल चड्ढा और प्रोमिला सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


बीते बुधवार को कपल मुंबई के जेवियर्स कॉलेज के पास अपनी कार के पास वापस जा रहे थे कि इसी दौरान उनकी गाड़ी में एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रोमिला के पैर में दो फ्रैक्चर हुए और जबकि एंबुलेंस से करीब दो फीट तक घसीट जाने से साहिल चड्ढा के पेट और जांघ पर चोटें आई हैं।

साहिल को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, एक्टर को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं इसलिए सोमवार या मंगलवार तक उन्हें छुट्टी मिल सकती है। तो वहीं, प्रोमिला अपने कजिन के घर पर हैं। जब एक्टर साहिल चड्ढा से इस हादसे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'वह भगवान के आशीर्वाद से ही बचे हैं और ड्राइवर भी कोई तेज गति से गाड़ी नहीं चला रहा थाl हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया हैl'
विज्ञापन

साहिल ने आगे कहा, 'मैं बुद्धिज्म का पालन करता हूं और मेरा मानना है कि इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती थीl अब मैं डॉक्टरों की निगरानी में हूं और भगवान का आशीर्वाद है पर जो कुछ भी हुआ वह बहुत डरावना था।' बता दें, 'बागबान', 'सेक्शन 375', 'थोड़ी लाइफ थोड़ा मैजिक' जैसी फिल्मों में साहिल चड्ढा काम कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें