फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जन्मदिन पर फैंस के दिए बधाइयों पर बिग बी ने जताई खुशी, बोले- कर्ज चुकाया नहीं जा सकता

Thu, 12 Oct 2023 01:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन के ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में फैंस हैं। अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन के ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में फैंस हैं। अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। वहीं, बुधवार को बिग बी अपने फैंस से मिलने घर के बाहर एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार आए । ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है और अपने चाहने वालों को शुक्रिया भी कहा है।

विज्ञापन

फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने अपना ये जन्मदिन हमेशा की तरह परिवार और फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। अब जश्न खत्म होने के बाद 12 अक्टूबर यानी आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और फैंस की तस्वीर शेयर की है और खूब प्यार लूटाया। बिग बी ने इस फोटो के पोस्ट में लिखा- इस प्यार और स्नेह को चुकाना किसी भी प्रयास से परे है।
 

बिग बी ने जन्मदिन पर परिवार वालों के साथ घर पर खास पूजा की थी, जिसका खुलासा उनकी तस्वीरों से हुआ। दोपहर को बिग बी जलसा के बाहर आकर फैंस का आभार जताया था। तो वह कुर्ते पजामे और गले में माला पहने, माथे पर तिलक लगाए नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया था।
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आए थे, लेकिन अब जल्द वह 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न', 'कल्कि 2898 AD' 'सेक्शन 84' और तेरा यार हूं मैं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:  शहनाज का आउटफिट ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर ट्रोलर्स को करारा जवाब, बोलीं- लोगों की नेगेटिविटी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें