कार्तिक ने शूट किया 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के एक्शन शेड्यूल को पूरा कर लिया है। पिछले दिनों शूटिंग पूरी करने की खुशी में अभिनेता को बर्फ में नहाते हुए देखा गया था। अब हाल ही में, कार्तिक ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 8 मिनट का सिंगल-टेक वॉर सीक्वेंस शूट किया है, जो अब तक उनके करियर में सबसे खास और यादगार शॉट बन गया है।
तस्वीर साझा कर फैंस का बढ़ाया उत्साह
अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यह 8 मिनट लंबा सिंगल-शॉट युद्ध दृश्य सबसे चुनौतीपूर्ण, शानदार और हां, कठिन था, लेकिन यह मेरे अभिनय करियर का सबसे यादगार शॉट बन गया। मुझे संजोने लायक यादें देने के लिए कबीर सर को धन्यवाद।' कार्तिक के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कार्तिक फिल्म के साथ जरूर न्याय करेंगे।'
Tiger 3 World Cup 2023: भारत पाकिस्तान मैच में दहाड़ेगा टाइगर, ये ऐसा होगा जो हिंदी सिनेमा में कभी नहीं हुआ