रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी द्वारा दिए गए वेंटिलेटर सर्जरी डिपार्टमेंट में लगाए गए हैं और उपकरण की मदद से करीब 30 पेशेंट्स का इलाज किया जा चुका है। बता दें, अमिताभ बच्चन लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और पिछले महीने उन्होंने दिल्ली के गुरु तेगबहादुर कोविड केयर सेंटर को दो करोड़ रुपये की सहायता राशि दी थी।
एक यूजर ने महानायक से सोशल मीडिया पर सवाल किया था कि आप कुछ दान नहीं करते। इस पर अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपने द्वारा किए गए सभी कार्यों की लिस्ट शेयर कर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोरोना की पहली लहर से अब तक वे करीब 15 करोड़ रुपये का दान कर चुके हैं।
वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन को पिछली बार फिल्म गुलाबो सिताबो में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर रिलीज की गई थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अमिताभ की फ्रेश जोड़ी लोगों को पसंद आई थी। अब अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों में चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र, मेडे शामिल हैं।