जानकारी के अनुसार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को नासिक तहसीलदार के तरफ से नोटिस भेजा गया है। दरअसल नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी क्षेत्र में ऐश्वर्या की पवन चक्की के लिए जमीन है। इसी जमीन का एक साल का टैक्स बाकी है। यह टैक्स 21,960 रुपये है। इसी को ध्यान में रखते हुए नोटिस जारी किया गया है।
कहा जा रहा है कि इस पहाड़ी क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के पास करीब 1 हेक्टेयर की जमीन है। ऐसे में पिछले एक साल से बकाया राशि को लेकर अभिनेत्री की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। जिसके चलते अब राजस्व विभाग को ये सख्त कदम उठाना पड़ा।