राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने निकाह का वीडियो साझा कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि इसके बाद आदिल ने शादी से इनकार कर दिया था और ऐसे में राखी काफी परेशान थीं। वहीं, अब आदिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर राखी के साथ शादी की बात कबूल कर ली है। लेकिन एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनकी शादी बचाने के पीछे बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का हाथ है।