बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके चाहने वाले कई नाम से पुकारते हैं। कोई उन्हें सदी का महानायक कहता है तो कोई उन्हें शहंशाह बुलाते हैं। लेकिन फैंस अपने सुपरस्टार से बेहद प्यार करते हैं। 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ की जिंदगी से कई किस्से जुड़े हुए हैं, जिनके बारे में फैंस समय-समय पर पढ़ते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आभिनेता एक साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसा क्यों है? आइए आपको बताते हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं उनके ऐसे ही कुछ विज्ञापनों के बारे में-