केबीसी में हिस्सा लेने आए रणबीर ने कुछ ऐसा कर दिया कि अमिताभ बच्चन को कहना पड़ा कि तुम सच में बेशरम हो रणबीर।
पिछले रविवार को कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेने के लिए रणबीर कपूर आए थे। इस शो में उनके साथ उनकी मां भी थीं। रणबीर कपूर ने यहां कुछ ऐसा किया कि अमिताभ को एक अजीब टिप्पणी करनी पड़ी।
मामला एक प्रश्न से जुड़ा हुआ था। अमिताभ ने रणबीर कपूर से पूछा कि किस महासागर के नाम पर एक अतंवस्त्र का नाम रखा गया है।
हर प्रश्न की तरह की तरह अमिताभ ने इसके लिए चार विकल्प दिए। अभी तक कार्यक्रम में अच्छा खेल रहे रणबीर कपूर ने इस प्रश्न के लिए लाइफ लाइन का प्रयोग किया।
रणबीर ने यहां 50-50 लाइफ लाइन का प्रयोग किया। इसके प्रयोग करते ही दो विकल्प हट गए। इसके बाद रणबीर से उसमें से एक विकल्प चुनने के लिए कहा गया।
बकौल अमिताभ रणबीर की बेशर्मी यहां शुरू होती है। रणबीर ने कहा कि क्या ऐसा हो सकता है कि कि इन दो प्रश्नों की भी 50-50 कर दी जाए। उनके इस बात पर अमिताभ बच्चन मुस्कुरा उठे।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि रणबीर तुम फिल्म में ही नहीं सच में भी बेशरम हो। रणबीर कपूर ने इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के सीने के बाल और अपनी नई फिल्म का अजीब कनेक्शन बताया।